Showing posts with label कोई आभूषण हो............... Show all posts
Showing posts with label कोई आभूषण हो............... Show all posts

Friday, 4 December 2015

कोई आभूषण हो तन में...

कोई आभूषण हो तन में तेरी ज्योति छिन जाये
तुम  हो  जो केवल मन में मेरे हौंसले बढ़ जाये
मैं सोंचू पल – पल तुझको तेरा रूप न हट पाये
ये होता है कैसे  बिन देखे ही दर्शन मिल जाये
तेरी बात ही ऐसी, सोंचू तो चेहरा खिल जाये
मेरी उम्मीद और ताकत का अंदाजा लग जाये
-गूगल
कोई आभूषण......................................
कितनी भी हो उदास राते, स्वप्न खुशियाँ लाये
सुबह को जगने पर तेरा प्यार मिला नजर आये  
कुछ पल न हो बातें साफ खामोशी दिख जाये
सोंचू मन से तो दो पल में मोती बन आसूं आये
खैर मेरी व्यथा व मेरा परिणाम, सब तुम ही हो
मेरी सफलता तब परिभाषा तुझको अर्पण हो
हरदम की खबरों में तेरा रूप विदित हो जाये
कोई आभूषण....................................
 -प्रभात