Showing posts with label अच्छे वक्त को कभी लौटना भी होगा........... Show all posts
Showing posts with label अच्छे वक्त को कभी लौटना भी होगा........... Show all posts

Saturday, 23 January 2016

अच्छे वक्त को कभी लौटना भी होगा...

क्योंकि कहानी लिख दूंगा
क्योंकि नया ज्ञान दे सकूँगा
कहीं रहस्य ही सुलझा दूंगा
अकेला ही सब कर लूँगा
इसलिए ही छीन लिया मेरा भाग्य
और फिर मेरा ज्ञान, मेरा अहंकार
मेरी शक्तियां, मेरे हौंसलों का तार
क्यों संसार में मुझे आना था
पाने के सिवाय लुटवाना था
जिन्दगी भीष्म सा होना था
खबर बिजली का तार था  
मकसद मेरा कामयाब होना नही
मेरी जरूरतों की प्राप्ति होना नही
इतिहास के पन्नों में सिमटना नही
मजबूरियों का इलाज़ होना नहीं
बस उम्मीद और बहुत इंतज़ार पर टिकना है
हकीकत को छिपाना नहीं उनसे निकलना है
मेरे ज्ञान का कोई तो ठिकाना होगा
हौंसले बढाने का कोई बहाना होगा
मिलकर नही पर अकेले जाना होगा
भागदौड़ में ही हिम्मत जुटाना होगा
और फिर किस्मत आजमाना होगा
जो होना है सही गलत कुछ तो होगा
अंत में चलना है तो चलना ही होगा
देखना..बुरे वक्त के भी अपने पैमाने है
अच्छे वक्त को कभी लौटना भी होगा


-प्रभात