Showing posts with label तुम बाप कहलाने के लायक नहीं हो. Show all posts
Showing posts with label तुम बाप कहलाने के लायक नहीं हो. Show all posts

Wednesday, 16 January 2019

तुम बाप कहलाने के लायक नहीं हो


तुम बाप कहलाने के लायक नहीं हो
बेटियों का सरेआम कत्ल करवाने वाले
और कल्चर का नाम लेकर उसे प्रताड़ित करने वाले
तुम बाप कहलाने के लायक नहीं हो

तुम्हें शर्म आती है, बेटी का मर्जी से किसी के साथ रहने पर
तुम्हें नफरत है उससे, उसको कहीं खुलेआम घूम लेने से
उसे हर वक़्त कहीं पर किसी के सामने बेइज्जत करने वाले
तुम बाप कहलाने के लायक नहीं हो
तुमने जिदंगी दी है इसलिए हर वक़्त बात मानेगी रोयेगी
हर वक़्त तुम्हारे लिए अपनी जिंदगी को दांव लगाती है
उसकी मनमर्जी के खिलाफ जाकर उसे बंधन में बंधवाने वाले
लड़की है इसलिए उस पर दिन रात ताला लगाने वाले
तुम बाप कहलाने के लायक नहीं हो
तुम उसके हर सवालों का जवाब के बदले उससे
लड़की होने की वजह बता कर टाल देते हो
घुंट-घुंट के मरती है, जब तुम उससे उसका हक छीन लेते हो
उसकी खुशी छीन कर खुद की खुशी देखने वाले
तुम बाप कहलाने के लायक नहीं हो
प्रभात
तस्वीर: गूगल साभार