अभी दूर तक चलना है
यहीं नहीं ठहरना है
सफर तो अभी शुरू हुआ है
आसमां में बादलों को देखो
उन्हें गरजना हो या तड़पना हो
ठहर कर फिर बरसना है
पानी फिर से भरना है
अभी दूर तक चलना है।
रात
अंधेरी हो कितनी
तारों को टिमटिमाते हुए देखो
बादलों में छुपते हुए देखो
छुप छुप कर बाहर निकलना है
जुगनुओं को झिलमिलाते हुए देखो
रुकना है मगर चमकना है
रात बीतने तक जगना है
अभी दूर तक चलना है
तारों को टिमटिमाते हुए देखो
बादलों में छुपते हुए देखो
छुप छुप कर बाहर निकलना है
जुगनुओं को झिलमिलाते हुए देखो
रुकना है मगर चमकना है
रात बीतने तक जगना है
अभी दूर तक चलना है
नदियों
के हौसलों को देखो
पहाड़ों पर बर्फ पिघलते हुए देखो
समंदर में तरंगों को देखो
उनका बनना और बिगड़ना जारी है
सिलसिला अनवरत जारी है
कभी नहीं ठहरना है
हमेशा खुद में मगन रहना है
अभी दूर तक चलना है
पहाड़ों पर बर्फ पिघलते हुए देखो
समंदर में तरंगों को देखो
उनका बनना और बिगड़ना जारी है
सिलसिला अनवरत जारी है
कभी नहीं ठहरना है
हमेशा खुद में मगन रहना है
अभी दूर तक चलना है
-प्रभात
तस्वीर:
गूगल साभार
