तिरंगे
का सम्मान करें
गरीबी
को हम मिटा देंगे
जन-जन
यह सन्देश पहुंचा देंगे
भारत
माता की भूमि पर कोई भूखा न सोये
हर बच्चा-बच्चा
भारत रक्षा में तन-मन से लीन रहे
गाँव-गाँव
के कोने में गंगा पहुंचा देंगे
तिरंगे
को फहरा देंगे
गाँधी
के सपनों से भारत का निर्माण करें
आओ
आजादी का विस्तार करें
भारत
का गुणगान करें.
भगत सिंह जब माँ को देख कर हँसते
थे
राजगुरु, सुखदेव से आँखों में बाते
करते थे
हिम्मत लेकर आंखिरी सांस तक लड़ते
थे
ऐसे वीरों की माँ को याद करें
ऐसे भारत माता के बच्चों का
निर्माण करें
भारत का गुणगान करें.
कहाँ
पर भ्रष्टाचार नही है कहाँ पर नही है घोटाला
कहाँ
पर धर्म से नही है नाता संप्रदाय के ताकतों से
आतंकवाद
का कहर यहाँ है जहाँ मिली है आजादी
युवा
जनसँख्या का जवाब यहाँ है जनसंख्या के बढ़ने का
हमें
चाहिए आत्मनिर्भरता खुद का ज्ञान बढाने में
आओ
मिलकर हम अपनी आवाज बुलंद करें
आजाद
के आजादी के सपनों का और विस्तार करें
कन्याकुमारी
से जम्मू-कश्मीर तक भारत का नाम करें
आओ
भारत का गुणगान करें. -"प्रभात"
